बिजली से चलने वाले यंत्रों और मशीनों का निर्माण एवं मरम्मत करने वाले मिस्त्री या कारीगर को इलेक्ट्रीशियन कहते हैं बिजली से चलने वाले किसी भी यंत्र जैसे पंखा, फ्रीज, TV, मोटर तथा अन्य वे सभी वस्तु जिनमे बिजली का उपयोग होता है, की मरम्मत एवं निर्माण करने वाले व्यक्ति को इलैक्ट्रीशियन कहते हैं । .
ITI एक इंजीनियरिंग कोर्स है जिसमें इंजीनियरिंग से जुड़ी ट्रेडों की शुरूआत से जानकारी दी जाती है । इलेक्ट्रिशियन भी ITI की ही एक ट्रेड है जिसमें इलेक्ट्रिकल से जुड़ी चीजों की शुरूआत से जानकारी दी जाती है । इसमें घरेलू वायरिंग, मोटर, ट्रांसफार्मर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों की जानकारी दी जाती है । अगर आप अपना Electrician बनना चाहते हैं और Electrical के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप आईटीआई इलेक्ट्रीशियन का कोर्स कर सकते हैं । आजकल बिजली से चलने वाली चीजों की संख्या और जरूरत बढ रही है । इसलिए electrician की मांग भी बढती जा रही है ।